बागेश्वर में थापली के जंगल में लगी आग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश थमने के बाद जंगल की आग फिर धधकने लगी है। बृहस्पतिवार की शाम को जिला मुख्यालय से सटे थापली गांव के जंगल में आग लग गई। आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर जाकर आग को काबू किया।
जिले में अप्रैल के पूरे महीने जंगल जलते रहे थे, हालांकि मई में लगातार हुई बारिश ने वनों को नुकसान से बचाया था। पिछले दो दिन से मौसम साफ होने के बाद अब फिर से वनों में आग लगना शुरु हो गया है। जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी की दूरी पर बसे थापली के जंगल में शाम के समय आग लगी, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलकर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रही थी। इधर रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया था। फिलहाल आग बुझा दी गई है।