बागेश्वर के कुकुड़ामाई के जंगल में लगी आग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में एक दिन बारिश का दौर थमा तो जंगल आग से धधक उठे। शनिवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई थी, जिसका असर रात को देखने को मिला। रात को कुकुड़ामाई समेत धारी और डोबा के जंगल धधक उठे। वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
जिले में लगातार बारिश से वन विभाग को राहत मिली थी लेकिन शनिवार की रात को आरे, द्वारसों के पास से जंगल में जलने लगा। देखते ही देेखते आग कुकुड़ामाई के जंगल में फैलने लगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गई और आग पर काबू किया। इधर, धारी और डोबा गांव के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। ग्रामीणों की सूचना के बाद विभाग की टीम ने आग बुझाई। वहीं, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ऊर्जा निगम की लाइन में तेज हवा के कारण हुए शॉर्ट सर्किट से जंगलों में आग लगी थी। जिसे जल्द ही काबू कर लिया गया। कहा कि वन विभाग की ओर से लापरवाही को लेकर ऊर्जा निगम को पत्र दिया जा रहा है।