फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमी तो फिर धधक उठे जंगल, पर्यावरण प्रदूषण में इजाफा

विज्ञापन
बागेश्वर में आरे गांव के जंगल में लगी आग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश थमने के बाद जंगलों के धधकने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार की रात जिलेभर में वनाग्नि की पांच घटनाएं दर्ज हुई। अब तक जिले में जंगल जलने की 144 घटनाओं में 210 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया है। आग से वन संपदा को 6.38 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को बारिश के चलते वनाग्नि की मात्र एक घटना हुई थी लेकिन शनिवार की रात को बागेश्वर के आरे, कपकोट के पुंगर, जेखड़ी, ओकडांडा, गरुड़ के लमचूना, कांडा के विजयपुर आदि स्थानों के जंगल की चपेट में आ गए। आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ। वहीं, एक दिन पहले तक जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में हटी धुंध फिर से छाने लगी है। धुआं फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में आग लगने के बाद लोगों को कई तरह की परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगल के समीप के गांवों में आग के आबादी तक आने का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, हिंसक जानवर भी आबादी की ओर धमक रहे हैं। आग से पशुओं का चारा भी नष्ट हो रहा है। वनाग्नि का दायरा लगातार बढ़ने से वन विभाग को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फायर सीजन से पूर्व की गई तैयारियां भी काम नहीं आ रही है। विभागीय कर्मचारी आग को काबू कर रहे हैं लेकिन वनों को आग लगने से नहीं रोक पा रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रमों का भी धरातल पर असर होता नहीं दिख रहा है।
वनों को आग से बचाने के लिए विभागीय कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। ग्रामीणों से लगातार सहयोग की अपील की जा रही है। वन जलाते हुए पकड़े जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हिमांशु बागरी, डीएफओ बागेश्वर
आबादी के बीच लगी आग
बागेश्वर। नगर क्षेत्र के घटबगड़ वार्ड में आबादी के समीप अचानक आग लगने से लोग सकते में आ गए। आननफानन लोगों ने फायर सर्विस को फोन कर सूचना दी। दमकल की टीम ने आकर आग को काबू किया। घटबगड़ वार्ड में स्टेशन मार्ग से कुछ दूरी पर अचानक झाड़ियां जलने लगी। झाड़ियों में लगी आग घरों के समीप थी और पास ही कार पार्किंग भी बनी है, जिसके कारण लोग सहम गए। हालांकि आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और फायर सर्विस की टीम ने सही समय पर आकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें