फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने अब तक 300 लोगों को बांटे राशन किट

विज्ञापन
बृगेश्वरमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को राशन किट वितरित करते पूर्ति विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग जले में असंगठित क्षेत्र के 2300 मजदूरों को राशन किट बांट चुका है। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा और जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह ने शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था से प्राप्त राशन के किट अमर उजाला के 10 समाचार पत्र वितरकों को बांटे। डीएसओ वर्मा ने बताया कि बागेश्वर तहसील क्षेत्र में 1000 किट, गरुड़ तहसील में 750, कांडा तहसील में 250, कपकोट तहसील क्षेत्र में 300 किट राशन बांटा जा चुका है। लॉकडाउन की अवधि तक यह काम जारी रहेगा। बताया कि राशन किट में पांच किलो आटा, पांच चावल, एक-एक किलो मिक्स दाल, चीनी, एक लीटर तेल, सब्जी, मसाला, चायपत्ती, मोमबत्ती, माचिस, नमक शामिल है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के निर्देशन में भाजपा की गरुड़ मंडल इकाई ने ग्राम जखेड़ा, भिलकोट, वज्यूला, पासतोली आदि गांवों में रह रहे मजदूरों को राशन बांटा। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली ने भी कई गरीबों को मदद दिलाई।
रेडक्रॉस सोसायटी ने ली चचई के पीड़ितों की सुध
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने शुक्रवार को कपकोट के चचई गांव जाकर हाल में जंगल की आग से मृत महिला नंदी देवी और इंदिरा देवी के परिजनों समेत घायल गंगा देवी को राशन किट बांटा। सोसायटी ने अमर उजाला के तीन समाचार पत्र वितरकों को भी राशन किट प्रदान किए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि चचई गांव के इन तीन परिवारों को 10-10 किलो चावल, 15-15 किलो आटा, एक-एक लीटर तेल, दो-दो किलो दाल दी गई। छह अन्य जरूरतमंद लोगों को भी राशन किट बांटे गए। मृतकों के परिवार को सोसायटी पहले भी एक-एक राशन किट दे चुकी है। इस दौरान सोसायटी के वायस चेयरमैन संजय शाह जगाती, इंद्र सिंह परिहार, महमुद्दीन अहमद तिवारी, जगदीश उपाध्याय, वन दरोगा चंदन सिंह टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें