फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्टनियां गांव में दोमंजिला मकान जला

Sat, 25 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में आग बुझाता फायर कर्मी।   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर नगर से लगे फल्टनियां गांव में शुक्रवार की रात एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मकान की छत और खिड़की दरवाजे पूरी तरह से जल गए।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे फल्टनियां गांव में महेश सिंह के बंद पड़े मकान में आग लग गई। ग्राम प्रधान नंदन सिंह ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पत्थर से बने दोमंजिले मकान की आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से मकान की खिड़कियां दरवाजे और छत पूरी तरह से जल गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मकान स्वामी महेश सिंह का परिवार वर्षों पूर्व अन्यत्र शिफ्ट हो गया है। मकान में आग लगने की सूचना मकान स्वामी को फोन से दे दी गई है। बंद भवन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें