फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर, कपकोट में मूसलाधार बारिश, घरों में पानी घुसा, सड़कें मलबे से पटी

विज्ञापन
बागेश्वर के गोमती पुल के पास मलबा साफ करती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार रात जिले में करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश का पानी घरों में घुस गया। सड़कें मलबे से पट गईं। कपकोट में 32.50 और बागेश्वर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया। नदियां मटमैली हो गईं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रविवार को सरयू का जलस्तर 866 मीटर, गोमती का जलस्तर 862.50 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी स्तर 869 मीटर और खतरे का निशान 870.70 मीटर है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दस बजे जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज आवाज के साथ हुई बारिश से लोग सिहर उठे। तेज हवा के साथ हुई बारिश का पानी तहसील रोड समेत तमाम इलाकों में लोगों के घरों में घुस गया। कई घरों में सामान खराब हो गया। करीब 11:30 बजे बारिश रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
नाले उफनाने से विकास भवन रोड में मलबा पट गया। जिला मुख्यालय के गोमती पुल के पास जलभराव होने से मलबा सड़क पर पट गया। गोमती पुल के पास निर्माणाधीन पुलिया की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाई। रविवार सुबह सड़कों पर पटा मलबा हटाया गया। तहसील रोड में सड़क किनारे नालियां मलबे से पटी हैं। नालियों को साफ करने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मलबा अटकने से बागेश्वर की कई सड़कें बंद
बागेश्वर/कपकोट। शनिवार रात हुई बारिश से सड़कों पर मलबा पट गया। इससे कई सड़कें बंद हो गईं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट से नामती चेटाबगड़ जाने वाली सड़क किमी तीन में मलबा पटने से बंद हो गई। कपकोट-शामा-तेजम सड़क किमी 53 और 55 में मलबा आने से बंद हो गई। बालीघाट-धरमघर सड़क पर किमी 13 में भूस्खलन होने से मलबा पट गया। पोथिंग-भगवती मंदिर सड़क भी मलबा गिरने से बंद हो गई। चीराबगड़-पोथिंग मोटर मार्ग किमी छह में मलबा आने से बंद हो गई। धरमघर-माजखेत सड़क किमी 12 में मलबा आने से बंद हो गई है। कपकोट की सड़कों में दोपहर करीब दो बजे यातायात बहाल कर दिया गया।

बागेश्वर के नदीगांव जाने वाली रोड पर हुआ जलभराव। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के विकास भवन रोड पर बारिश के दौरान आया मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें