फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पांच सड़कें बंद और चार मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 04 Aug 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
मलबे से बंद कपकोट-पोलिंग सड़़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में बारिश से पांच सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। बारिश की चपेट में आने से जिले में चार और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात हुई बारिश से मलबा आने और भूस्खलन होने से जिले की पांच सड़क बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से खास तौर पर सरयू और रेवतीघाटी को जाने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।  पिंडरघाटी के गांवों में जाने के लिए ग्रामीणों को मुनार-बाछम-बदियाकोट सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें ग्रामीणों का अधिक समय बर्बाद हो रहा है वहीं उन्हें टैक्सियों का भी अधिक किराया देना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। 

बारिश की चपेट में आने से जिले चार मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार बारिश से बागेश्वर तहसील के जौलकांडे के गोकुलानंद दोमंजिला मकान आंशिक रूप से, कपकोट तहसील के असों गांव निवासी प्रवीन सिंह का तीन कमरों का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील प्रशासन ने प्रभावित को राहत सामग्री के साथ ही 3800 रूपये की सहायता राशि दे दी है। बागेश्वर तहसील के खुनौली गांव के त्रिलोचन पुत्र बची राम के मकान से लगी गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


गरुड़ तहसील में बारिश से शुक्रवार की रात को कुलाऊं गांव निवासी प्रताप सिंह पुत्र बहादुर सिंह का मकान अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान प्रभावित परिवार के सदस्य मकान की पहली मंजिल में खाना बना रहे थे। मकान दरकने के आवाज सुनकर प्रभावित घर से बाहर निकलकर जान बचाई। पीड़ित परिवार पड़ोसी के यहां रहा है। पटवारी तारा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षति की रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है। दूसरी तरफ बारिश से सिमखेत गांव निवासी प्रेम सिंह का दोमंजिला मकान आंशिक रुप से ध्वस्त हो गया। मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घर छोड़कर बाहर आ गए। पीड़ित परिवार पड़ोसी घर में रह रहा है। प्रशासन के अनुसार प्रभावित परिवार को 5200 की आर्थिक सहायता दे दी है। 
विज्ञापन



बागेश्वर जिले में बंद सड़कें  
-पिंडारी ग्लेशियर मुख्य जिला मार्ग किमी तीन में धंसाव से बंद।
-भयूं-गडेरा ग्रामीण मार्ग किमी 10 और 11 में बंद। 
-कपकोट-पोलिंग तुड़तुड़िया में मलबा आने से बंद। 
-बालीघट-सिमगड़ी सड़क बंद। 
-रीठाबगड़-हरसिंग्याबगड़ विनायक ग्रामीण सड़क किमी चार, पांच और छह में मलबा आने से बंद 


आपदा प्रभावित कुंवारी गांव में फिर गिरने लगा मलबा 
कपकोट (बागेश्वर)। पहले से आपदा प्रभावित कुंवारी गांव में फिर से मलबा गिरने लगा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने गांव की परिस्थितियों के निरीक्षण के लिए प्रशासन की टीम गांव में पहुंच गई है।  एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया टीम में एक राजस्व उप निरीक्षक, एक डाक्टर, तीन पैरामेडिकल स्टाफ, तीन शिक्षक और एसडीआरएफ की दो सदस्यीय टीम कुंवारी गांव पहुंच चुकी है। टीम से सैटेलाइट फोन से संपर्क बनाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पहले जिस जगह से मलबा गिर रहा था, वहां से फिर मलबा गिरने लगा है।  इससे काश्तकारों के खेतों को क्षति हुई है। क्षति का आकलन राजस्व उप निरीक्षक कर रहे हैं। गांव की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सा टीम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाइयां बांट रही है। बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाएंगी। गांव में तीन गर्भवती महिलाएं हैं। जिनकी नियमित जांच के साथ ही उनका सुरक्षित स्थान पर प्रसव की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के पढ़ाई के उचित प्रबंधन की कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें