फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: माल्टा महोत्सव में पांच प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के माल्टा उत्पादकों ने शिरकत कर अपने साथ लाए फलों का प्रदर्शन किया। उद्यान विभाग की ओर से काश्तकारों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी दी गई। पांच प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास ने काश्तकारों की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने फल-सब्जी उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोरेज की मांग को जरूरी बताया। डीएम आकांक्षा कोंडे ने माल्टा, नींबू वर्गीय फलों के परंपरागत उत्पादन को वैज्ञानिक पद्धति, प्रोसेसिंग और प्रभावी विपणन से जोड़ने पर जोर दिया। बताया कि उद्यान विभाग ने सीग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य दस और नींबू-गलगल का सात रुपये प्रति किलो तय किया है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को माल्टा क्षेत्रफल का विस्तार, किसानों को प्लास्टिक बैग/गमलों में पौध उपलब्ध कराने, नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, डिहाइड्रेशन यूनिट के प्रस्ताव, मार्केटिंग टीम गठन करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोसेसिंग व मार्केटिंग के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीडीओ आरसी तिवारी ने स्थानीय नर्सरी विकास पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान रोशन सिंह, शंकर सिंह, हीरा सिंह, चंदन सिंह और राजेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र आर्या, कुलदीप जोशी, प्रमोद राणा, कमल पंत समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें