फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख से लगेंगे बागेश्वर के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने और जिले में आने वाले व्यक्तियों, वाहनों पर निगरानी रखने के लिए जिले के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग को पांच लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग की समीक्षा की थी। बैठक में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के निदान के लिए पुलिस अधिकारियों ने जिले के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए धनराशि की मांग की थी। डीएम ने प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए पांच लाख रुपये अवमुक्त किए। कौसानी और ग्वालदम आने वाले मार्ग पर निगरानी के लिए थाना बैजनाथ, ताकुला मार्ग पर थाना झिरौली, पिथौरागढ़-बेरीनाग मार्ग पर थाना कांडा के साथ ही थाना कपकोट और बागेश्वर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें