फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा पानी

Thu, 19 May 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पांच दिन पहले हुई भीषण बारिश की चपेट में आई पेयजल योजनाएं बृहस्पतिवार को भी संचालित नहीं हो सकी हैं। पेयजल संस्थान ने पानी के वितरण के लिए टैंकर लगा तो रखे हैं। लेकिन वह भी सड़क तक ही सीमित रह गए हैं। पानी की आपूर्ति न होने से नागरिकों और कारोबारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने योजनाएं शीघ्र दुरुस्त न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

बीते दिनों हुई भीषण बारिश से नदी गांव, मजियाखेत, ज्वालादेवी वार्ड और सैंज के लिए बनी पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थीं। योजना के संचालित न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग सरयू का दूषित पानी पी रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है। पेयजल संस्थान ने पानी के वितरण के लिए टैंकर लगा रखे हैं।
लेकिन इनसे सड़क के हिस्सों में पानी बंट रहा है। सड़क से दूर के इलाकों को पानी के लिए मारामारी मची है। पानी की किल्लत से होटल कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल संस्थान से योजनाओं को शीघ्र संचालित करने को कहा है।
विज्ञापन

इधर पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि अमसरकोट पेयजल योजना के आज दोपहर तक संचालित होने की संभावना है कि अन्य योजनाओं के इस्टीमेट तैयार हो रहे हैं। उधर खोली गांव के लिए गिरेछीना मीहिनीया पेयजल योजना के भी चालू नहीं होने के कारण गांव में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। ग्राम प्रधान ने पेयजल संस्थान से योजना को शीघ्र संचालित करने को कहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें