अल्मोड़ा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तह नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का पांच दिनी आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शुरू हो गया है। धारानौला स्थित जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी से जिला पंचायत सदस्यों को विकास कार्यो के क्रियान्वयन में लाभ मिलेगा। वहां जिला पंचायत सदस्य भावना जोशी, माया देवी, सरस्वती देवी, हेमा देवी, नीमा देवी, मंजू टम्टा, सुनीता कुंजवाल आदि मौजूद रहे।