वन विभाग में अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक में फायर सीजन के दौरान वनों को आग से बचाने की चर्चा हुई। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) एमवी सिंह ने कर्मचारियों से वनों को आग से बचाने के लिए वन पंचायतों का सहयोग लेने को कहा।
वन विभाग सभागार में आयोजित बैठक में डीएफओ सिंह ने कहा कि फायर सीजन में आग से वनों की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसमें वन पंचायतों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। डीएफओ ने जिले की वन पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए उनके माइक्रोप्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
कपकोट के एसडीओ ने वनों को आग से बचाने को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट, तेजराम, गणेश लस्पाल, शेर राम, तिला राम, सुरेश गढ़िया, तारा सिंह फर्स्वाण, श्याम सिंह चम्याल, शिव राम, आनंद सिंह रावत, गंगा सिंह रावत, मंगल नाथ, लाल सिंह आदि मौजूद थे।