फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलेश्वर की पहाड़ी पर लगाई आग

Sat, 01 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
नीलेश्वर की पहाड़ी में लगी आग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शुक्रवार की देर शाम अराजक तत्वों ने शहर के ठीक सामने स्थित नीलेश्वर मंदिर की पहाड़ी में आग लगा दी। सूखी घास में तेजी से आग फैलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग को बुझा दिया। उधर मिहिन्या गांव में आग से पिरूल का ढेर जल गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने शहरी के ठीक ऊपर स्थित नीलेश्वर पहाड़ी में आग लगा दी। आग की लपटें तेजी से मंदिर की ओर बढ़ने लगी। इसी बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा पीडी भट्ट ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बागेश्वर के मिहिन्या गांव में आग से पिरूल का एक ढेर जलकर राख हो गया। तापमान बढ़ने से जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।

अब तक बागेश्वर-कांडा के बीच चीड़ के जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। वन विभाग ने आग से निपटने के लिए क्रू स्टेशन बनाए हैं। वनों में आग लगाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वनों में आग लगाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें