फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफलखेत और सरना के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
बागेश्वर में कफलखेत के जंगलों में लगी आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 कफलखेत के जंगलों में आग लग गई। आग से महत्वपूर्ण वन संपदा जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची वन टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


शनिवार को कफलखेत के जंगलों में कफलखेत में आग लग गई। जंगलों से धुआं निकलने पर ग्रामीणों ने इसकी खबर वन विभाग  को दी। सूचना पर पहुंची वन टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस बीच जंगल में ही सरना कंपार्टमेंट में आग लगने की सूचना आई। बाद में दूसरी टीम सरना पहुंची और आग पर काबू पाया। टीम ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की  लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। जंगल  के दो हिस्सों में आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा, वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। रेंजर मोहन सिंह नयाल ने बताया कि शनिवार की सुबह दो स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली थी, वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझा दी। 

जंगल में आग लगाने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा नगद पुरस्कार
बागेश्वर। वन  पंचायतों ने भी जंगलों को आग से बचाने के लिए ठान ली है। वन विभाग के आह्वान पर हुई वन पंचायत सरपंच संगठन की बैठक में वनाग्नि रोकने को वन विभाग की भरपूर मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों की की सूचना देने वालों को पांच हजार का नगद ईनाम मिलेगा। वन पंचायतों की भी वनाग्नि काबू करने में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि जो भी आग लगाता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने वृक्षों, जंगलों की महत्ता के बारे में बताया। सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने मैं  जंगल हूं, मैं ही जीवन हूं मंत्र के साथ वन, सुरक्षा, प्रकृति की  सुरक्षा उपायों के बारे में चर्चा की। कहा कि जंगल में आग लगाने वाले को पकड़वाने पर संगठन पर भी नगद पुरस्कार देगा।  इस दौरान रेंजर श्याम सिंह करायत, बसंत बल्लभ जोशी, देवेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, इंद्र सिंह फर्स्वाण, मोहन सिंह रावत थे। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें