फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामी और क्वैराली के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
बागेश्वर के चामी-क्वैराली के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला मुख्यालय से करीब दस किमी की दूरी पर सोमवार देर रात चामी और क्वैराली के जंगल में आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी आग को काबू में नहीं किया जा रहा है। आग के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। हिंसक जानवरों के आबादी की ओर आने का खतरा भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाकर वन संपदा को नुुकसान से बचाने की मांग की है। इधर, डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जंगल सुरक्षित थे। आग लगने की बहुत कम घटनाएं हुई थीं। पिछले साल अक्तूबर से लगातार जंगल जल रहे हैं। सर्दियों के मौसम में जिले में 30 से अधिक बार वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें