फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार घूम रहे डीएलएड प्रशिक्षित

विज्ञापन
बागेश्वर के शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार। संवाद न - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बेसिक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं होने से नाराज डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मंगलवार को सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रशिक्षितों ने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू न किए जाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बताया कि अक्तूबर में उच्च न्यायालय ने बैकलॉग भर्ती पर लगाई रोक हटा दी थी। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। मामले को लेकर निदेशालय स्तर से डीईओ को पत्र जारी किया गया था जिसमें 30 जनवरी तक सभी आवेदकों से प्रत्यावेदन मांग कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
शिक्षक भर्ती को लेकर सभी जिलों में सात फरवरी तक मेरिट लिस्ट विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश थे लेकिन किसी भी जिले से मेरिट सूची को वेबसाइट पर नहीं डाला गया। उनका कहना है विभाग के उदासीन रवैये के चलते भर्ती नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा बेरोजगार प्रशिक्षितों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में उपेंद्र मेहता, हेमंत लोबियाल, नरेंद्र कुमार, शुभम साह, भावना गोस्वामी, शैलेंद्र मटियानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें