बागेश्वर के पुराने खादी ग्रामोद्योग के भवन में आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खादी ग्रामोद्योग विभाग के पुराने भवन में बृहस्पतिवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, अन्यथा आसपास के इलाके भी आग से प्रभावित हो सकते थे।
बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे कोतवाली के निकट स्थित खादी ग्रामोद्योग विभाग के पुराने भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। गांधी आश्रम के इंचार्ज कमलेश जोशी ने फायर सर्विस को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ती टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुराने भवन की देखरेख न होने के कारण लोग उसके आसपास कूड़ा डाल देते हैं। इसी कूड़े में आग लगी थी। समय पर आग बुझाने से खतरा होने से बच गया।