फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वाछम में 40 बच्चों समेत 77 लोग वायरल फीवर से पीड़ित

Thu, 02 Mar 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के वाछम में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के दूरस्थ गांव वाछम में फैले वायरल फीवर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हंस फाउंडेशन की मदद से शिविर का आयोजन किया। शिविर में वायरल फीवर से पीड़ित 77 मरीजों की जांच की गई। इन मरीजों में 40 बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

वाछम गांव में करीब एक महीने से वायरल फीवर फैला है। बीते 27 फरवरी को आयोजित कपकोट की बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मामले को उठाया था। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खाती स्थित हंस फाउंडेशन के अस्पताल को गांव में शिविर लगाने के लिए कहा। बृहस्पतिवार को हंस फाउंडेशन की ओर से वाछम ग्राम पंचायत के सरनी तोक में शिविर लगाया गया। डॉ. दीपक सिंह, फार्मासिस्ट तरुण बिष्ट और एएनएम कल्पना ने मरीजों की जांच की। फाउंडेशन के कंसलटेंट एनबी अवस्थी ने बताया कि वायरल फीवर की चपेट में अधिकतर बच्चे हैं। शिविर में जांच कराने वालों को दवा वितरण करने के साथ खानपान और रहन-सहन को लेकर विशेष सलाह भी दी गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सक क्षेत्र में फैले वायरल फीवर की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। सभी मरीजों के जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें