फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पौड़ीधार और काफलीगैर के जंगलों में लगी आग

Thu, 02 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पौड़ीधार के जंगल में लगी आग बुझाते युवा। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पौड़ीधार और काफलीगैर के जंगलों में बुधवार की रात आग लग गई। बागेश्वर की तरफ लौट रहे नगर के कुछ युवाओं ने पौड़ीधार के पास सड़क तक फैली आग को बुझाने का प्रयास किया और वन विभाग को भी जंगलों के जलने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बाद तापमान में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी के सापेक्ष जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते दिनों जिला मुख्यालय में खाद्य गोदाम के पास के जंगल में आग लगी थी। इससे पूर्व अमसरकोट में प्राथमिक विद्यालय तक आग पहुंच गई थी। गरुड़ तहसील क्षेत्र में लगातार जंगलों का जलना जारी है। काफलीगैर और पौड़ीधार के जंगल भी आग की चपेट में आने लगे हैं। आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है।

पौड़ीधार के पास लगी आग को बागेश्वर की तरफ लौट रहे मनोज ओली, मनोज बचखेती और दीपक कार्की ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर बुझाने का प्रयास किया। बचखेती ने बताया कि रात के समय क्षेत्र में दो से तीन स्थान पर अलग-अलग जंगल जल रहे थे। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पौड़ीधार में सिविल भूमि में आग लगी थी। काफलीगैर में सड़क किनारे जमा पिरुल में आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें