फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आग से जला मकान, बेघर हुआ परिवार

Thu, 03 Apr 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के लाहुर गांव में मकान में आग लग गई। ग्रामीणाें ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। हालांकि तब तक मकान की छत, फर्नीचर समेत भीतर रखा सारा सामान जल गया था। बेघर ग्रामीण ने पड़ोस के मकान में शरण ही है। रेडक्राॅस समिति ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवार को राहत सामग्री मुहैया कराई।
विज्ञापन

लाहुर गांव के बरमती तोक में उत्तम सिंह पांडा अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। बीते बुधवार को वह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। उनके दोनों बच्चे भी पड़ोस में अपनी ताई के साथ थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। मकान से धुआं उठता देखकर पड़ोसी और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नल से पाइप लगाकर और बाल्टी, गेलन से पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद आग तो बुझ गई लेकिन तब तक पूरा मकान जल गया था। प्रभावित ग्रामीण ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। घटना में घर के भीतर रखे जेवर, नकदी, राशन, कपड़े, बिस्तर समेत सभी दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह से जल गया है। रहने के लिए छत भी नहीं बची।
ग्राम प्रशासक प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करने आई थी। उन्होंने जल्द प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की। बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस समिति के सदस्य जगदीश साह, कमलेश गढ़िया आदि ने गांव जाकर प्रभावित परिवार को तिरपाल, कंबल, बर्तन सेट, किचन का सामान आदि मुहैया कराया।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना किया है। कोई जन हानि या पशु हानि नहीं हुई है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उनकी चल संपत्ति, जेवर, राशन, कपड़े सभी कुछ जल गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित को यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

अनिल सिंह रावत, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें