फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गांधीग्राम अमतौड़ा-मजबे डुंगरगांव सड़क रोखड़ में तब्दील

Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के निकटवर्ती गांव अमतौड़ा को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर सड़क बदहाल हो गई है। सड़क से यात्रा करने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

गांधीग्राम अमतौड़ा-मजबे डुंगरगांव सड़क क्षेत्र के खोली, काकड़ा, नैल-भटौली, मिहिनियां, मजबे, डुंगरगांव और बजीगांव को बागेश्वर-गरुड़ मार्ग से जोड़ती है। सड़क में पीएमजेएसवाई ने साल 2020 में डामरीकरण का कार्य किया था। अब सड़क में डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
डामर उखड़ने से सड़क रोखड़ में तब्दील हो गई है। इससे दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। सड़क की देखरेख नहीं होने से नालियां भी बंद हो गई हैं। बरसात का पानी सड़क पर बहता है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रशासक पुष्पा देवी, ग्राम प्रशासक खोली जीना देवी, अमतौड़ा ममता देवी, कुंवर सिंह परिहार, हेम कांडपाल, निलेश कांडपाल, सुरेश सिंह आदि ने सड़क के सुधारीकरण और डामर उखड़ने से बिखरे कंकरीट को साफ करने की मांग की है।
पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई नरेश पाठक ने बताया कि सड़क पर जल्द सुधारीकरण का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें