फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
बागेश्वर के घिंघारुतोला में सड़क किनारे खड़े ट्रक पर लगी आग बुझाते फायर सर्विस के कर्मचारी। विज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। घिंघारुतोला में छह साल से सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू पाया। गनीमत रही कि आग ट्रक से आबादी की ओर नहीं फैली।
विज्ञापन

कांडा मोटर मार्ग में घिंघारुतोला बाजार के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस के जवान मौके पर गए। तब तक ट्रक के इंजन वाला भाग जल रहा था। गनीमत थी कि आग फैली नहीं थी। जवानों ने तत्काल पानी की बौछारों से आग को काबू किया और बाकी ट्रक को जलने से बचाया।
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ट्रक के पास खड़ा था और कुछ देर बाद वाहन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि ट्रक वहां पर छह साल से खड़ा है उसका मालिक हल्द्वानी में रहता है। उन्होंने बताया कि समय रहते लोगों की सूचना मिलने से आग से किसी तरह का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें