वाई की दुकान में आग बुझाता फायर कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की देर रात यहां सदर बाजार स्थित संदीप मेडिकल स्टोर में आग भड़क गई। दुकान पक्की होने के कारण आग फैली नहीं, नहीं तो बाजार के एक बड़े हिस्से को वह चपेट में ले सकती थी। फायर ब्रिगेड की सतर्कता के चलते आग पर काबू पा लिया गया। दुकान स्वामी ने पांच लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। प्रशासन की टीम सही नुकसान के आकलन में जुटी हुई है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।
शुक्रवार की देर रात यहां सदर बाजार में संदीप फार्मेसी में आचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें आने से स्थानीय लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। आधे घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखी सभी दवाइयां आग की भेंट चढ़ गईं। स्थानीय नागरिकों ने छावनी परिषद का सायरन नहीं बजने पर भी नाराजगी जताई है। आग और अन्य घटनाओं पर सायरन बजने से लोग सतर्क हो जाते हैं। दुकान स्वामी संदीप चौरसिया का कहना है कि दुकान में तकरीबन पांच लाख रुपये की दवाइयां भरी थीं, जो जलकर राख हो चुकी हैं। इधर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित तमाम लोगों ने दुकान स्वामी को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
कोट---
हमें 12.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। दस्ते और दो वाहन पानी के साथ मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लगभग पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
केशव तिवारी, प्रभारी एफएसओ, दमकल विभाग, रानीखेत।