कपकोट में खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन को मशाल सौंपते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल कपकोट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रोहित गढ़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की।
गत वर्ष की चैंपियन ऊषा दानू ने मशाल के साथ मार्च पास्ट करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालकों की 1000 मीटर की दौड़ में रोहित गढ़िया प्रथम, करम सिंह दानू द्वितीय व करन बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में कविता दानू व माया कोरंगा प्रथम, तारा खाती व योगिता दानू द्वितीय, दीक्षा बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पूजा दानू प्रथम रही। साइकिल रेस में मनोज दानू प्रथम, रोहित गढ़िया द्वितीय, विक्रम गढ़िया व गौरव दानू तृतीय स्थान पर रहे। कुुर्सी दौड़ में प्राईमरी वर्ग में ललित प्रथम, जूनियर वर्ग में तारा खाती प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, स्पून दौड़, जलेबी दौड़ भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट व प्रबंधक हरीश बिष्ट ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विमला बिष्ट, मनोज कुमार, कनिका जोशी, त्रिलोक सोरागी, चंपा, गीता, हेमलता, नरेश, दुर्गा, गीता, वंदना, शोभा आदि थे।