फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Sat, 25 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कौसानी पुलिस ने विवाहिता की सास, ससुर, पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र कौसानी के कपिलेश्वर गांव बीना गोस्वामी का 2013 में गणेश वन गोस्वामी निवासी तल्ला बजून खुर्पाताल जिला नैनीताल से विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के तीसरे दिन से ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

पति, सास, ससुर के व्यवहार से तंग आकर बीना वन अपने मायके आ गई। उसने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कई बार नैनीताल, बागेश्वर जिले की पुलिस को लिखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट बैजनाथ के आदेश पर अब पुलिस ने गणेश वन  गोस्वामी (पति), मोहन गोस्वामी (ससुर), तारा देवी (सास) के खिलाफ धारा 498 ए, 506, 354, 373, 511, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष कौसानी एसएस नयाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें