फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटबगढ़ में विधिक प्राधिकरण का गरीबी उन्मूलन शिविर 

Sat, 25 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कानूनी गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत घटबगढ़ वार्ड में गरीबी उन्मूलन शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिविजन, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए केंद्र, राज्य सरकारों ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर गरीब लोग अपना जीवन स्तर सुधार सकते हैं। उन्होंने इसके लिए लोगों से अपनी इच्छाशक्ति जगाने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर भी ध्यान देने को कहा। बताया कि सभी के प्रयासों से ही शहर को साफ बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने विभाग की ओर से गरीबी उन्मूलन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने राज्य, केंद्र सरकार की ओर से गरीबी उन्मूलन की योजनाएं बताई गईं। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने संचालन किया। शिविर में सभासद सोनिया, एसआई राजकुमार, खड़क सिंह रावत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें