फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिला डॉक्टर से अभद्रता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा में तैनात एक महिला चिकित्साधिकारी ने स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा पर अभद्रता, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएचसी शामा की चिकित्साधिकारी डॉ. भावना सिसौदिया ने कपकोट में दी गई तहरीर में बताया कि बीते दो अप्रैल को भूपेंद्र कोरंगा अपनी मांगों को लेकर शामा बाजार में धरने पर बैठा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जब वह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए धरना स्थल पर पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने महिला डॉक्टर के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया और उनकी निजी जीवन और परिवार के बारे में गलत बातें बोलकर दुष्प्रचार किया। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आवेश में आ गया और उसने गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने तहरीर में बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने मौखिक रूप से पुलिस और प्रशासन को सूचित कर दिया था लेकिन चारधाम यात्रा ट्रेनिंग में जिले से बाहर होने के कारण वह समय पर लिखित शिकायत नहीं दे सकीं। बीते शुक्रवार को उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोपी से अपनी जान को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन



महिला चिकित्सक की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी भूपेंद्र कोरंगा के खिलाफ महिला की गरिमा के अपमान, आपराधिक धमकी, शांति भंग करने के इरादे से अपमान और लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनीष शर्मा, सीओ कपकोट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें