क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। फटगली चर्च में प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस मेला आयोजित किया गया। इस मेले में बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। क्रिसमस के लिए चर्च को विशेष रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को क्रिसमस के मौके पर दिन में 12 बजे फटगली चर्च में प्रार्थना सभा हुई।
पादरी अशोक राय, जीवन सिंह और रवींद्र सिंह ने प्रार्थना कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी और नए साल के लिए मंगलमय कामना की। इसके बाद चर्च परिसर में क्रिसमस मेला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों द्वारा प्रभु ईशु मसीह के नाटक का मंचन किया। यह आयोजन अपराह्न तीन बजे तक चला। ड्रामा में महिमा सिंह, भावना मसीह ने विशेष सहयोग दिया। इसके बाद सभी बच्चों और लोगों को मिठाई और फल संतरे बांटे गए।