फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेला : ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो 

Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक करते एसडीएम एवं डीएसओ।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसडीएम श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में सोमवार को पेट्रोल पंप स्वामियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को उत्तरायणी पर्व के अवसर पर पंपों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि जनवरी में होने वाले उत्तरायणी पर्व के अवसर पर जिले में वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे ईंधन की अधिक खपत होगी। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कमी न हो इसके लिए सभी पंप मालिकों से उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि जिले में मौजूद सातों पेट्रोल पंपों के मालिकों को ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा गया है। पंपों में ईंधन की उपलब्धता के संबंध में शीघ्र सभी पंपों का निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन


मोबाइल और अस्थायी टॉयलेट बनेंगे 
उत्तरायणी मेले में इस वर्ष भी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि गोमती बगढ़ में इस साल पक्का शौचालय बन गया है। यहां पर अब सात अस्थायी शौचालय रखे जाएंगे। डिग्री कॉलेज के पास सूरजकुंड में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे।

एक मोबाइल टायलेट भी रहेगा। उन्होंने बताया कि अस्थाई शौचालयों के लिए स्थलों का निरीक्षण किया गया है। मेला स्थल और नदियों को प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। खुले में गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें