फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पालड़ीछीना में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ

Sat, 21 Feb 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पालड़ीछीना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रही मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई है। लगभग एक महीने की कड़ी मशक्कत और घेराबंदी के बाद मिली इस सफलता से क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी राहत महसूस की है। वन विभाग अब इस तेंदुए को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पालड़ीछीना के विभिन्न गांवों में तेंदुए की सक्रियता के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर खासे चिंतित थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर वन विभाग ने एक महीने पूर्व क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। सफलता न मिलते देख एक सप्ताह पहले पिंजरे का स्थान बदलकर चारधाम नामक स्थान पर पिंजरे को रखा गया था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अभी भी रात के समय सतर्कता बरतें और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें