फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्ती में सड़क को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त

Thu, 16 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर (बागेश्वर)।
विज्ञापन
एसडीएम ने तुड़वाया अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। सनगाड़-बास्ती सड़क का निर्माण मानक के अनुसार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा चलाया जा रहा क्रमिक अनशन आठवें दिन समाप्त हो गया है। कांडा की एसडीएम रेखा कोहली और लोनिवि के ईई ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सनगाड़ बास्ती सड़क का निर्माण मानक के अनुसार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले आठ दिनों से क्रमिक अनशन चलाया जा रहा था। लेकिन, इतने दिनों तक प्रशासन और विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई।

उपेक्षा से नाराज अनशनकारियों ने मंगलवार को लोनिवि के अधिकारियों का घेराव और चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद बुधवार को एसडीएम कांडा रेखा कोहली, लोनिवि के ईई केके तिलारा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन


मानकों के अनुसार सड़क कटिंग, मलमठों का निर्माण, सुरक्षा दीवार, कटिंग के बाद डामरीकरण सहित छह बिंदुओं पर समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद एसडीएम और ईई ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी, लोनिवि कपकोट के एई प्रकाश लाल, अर्जुन साह आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें