फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों की होम डिलीवरी और जांच की मांग को लेकर अनशन शुरू

Tue, 10 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन में बैठे छात्र नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी सुचारु करने और अब तक रुपये वसूलने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं करने के मामले की जांच की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी सिलिंडरों की होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं से रुपये वसूले लेकिन होम डिलीवरी नहीं की गई। आंदोलित छात्र नेताओं ने सिलिंडरों की होम डिलीवरी शुरू करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

क्रमिक अनशन में बैठने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, रोशन गढ़िया, महिपाल भरड़ा, ललित गोस्वामी, हयात सिंह मेहता, गोविंद चंदोला, हेम चंद्र कांडपाल, पंकज जोशी आदि छात्र नेता शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बीजीएस 06 पी -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें