फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने बाजार में उतारा कीवी का जैम

Mon, 06 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कीवी का जैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। न्यूजीलैंड का कीवी फल हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी खूब पैदावार दे रहा है। खास बात यह है कि जिले के एक किसान ने बाकायदा कुटीर उद्योग स्थापित कर इस फल का जैम बाजार में उतार दिया है। हिमालयन कीवी जैम नाम से तैयार कीवी के इस जैम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। न्यूूजीलैंड के कीवी फल को चाइनीज गूजवैरी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


इसकी हिमाचल प्रदेश में अच्छी पैदावार होती है। हाल के वर्षों में हुए प्रयोग में उत्तराखंड की धरती भी इस फल के लिए मुफीद पाई गई है। करीब एक दशक पूर्व राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों में प्रयोग के तौर पर लगाए गए कीवी ने अच्छा उत्पादन दिया। हालांकि इस फल के उत्पादन में किसानों ने अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन बागेश्वर जिले के शामा गांव के तीन किसान भवान सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह ने करीब तीन हेक्टेअर में कीवी के 400 पौधे लगाए हैं।

दो हजार से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में लगाए गए कीवी के अधिकतर पौधों ने फल देना शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में यहां पर 20 से 25 क्विंटल फलों का उत्पादन हो रहा है। किसानों ने हेवाल्ड, ब्रूनो, एलीसन, मोंटी प्रजाति के पौधे लगाए हैं। किसानों को घर में एक किलो कीवी की कीमत 80 से 100 रुपए मिल रही है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि शामा के एक किसान भवान सिंह ने कीवी के फलों से जैम बनाना शुरू कर दिया है। भवान सिंह ने कुटीर उद्योग स्थापित कर हिमालयन कीवी फ्रूट के नाम से जैम बाजार में उतारा है। इसकी कीमत 250 रुपए प्रति किलो रखी गई है। पोटेशियम, कैल्शियम सहित तमाम खनिजों से भरपूर कीवी फल का जैम हाथों हाथ बिक रहा है। इससे किसान उत्साहित हैं। शामा के अलावा कौसानी में भी कुछ किसान इसकी खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें