बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई दी
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने एक कार्यक्रम आयोजित कर इंटर के खिलाड़ियों को भावभीनी विदाई दी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बच्चों की ओर से विदा ले रहे बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सभी ने बच्चों की परिषदीय परीक्षा की सफलता की कामना की।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करके प्रदेश की मेरिट में कॉलेज का नाम रोशन करने को कहा। सुझाया कि सभी विषयों को समान रूप से दोहराएं। स्वास्थ्य की ओर खास ध्यान दें। तैयारी के दौरान जिस विषय में परेशानी महसूस हो संबंधित आचार्य से संपर्क कर सकते हैं। प्रधानाचार्य और परीक्षा प्रमुख ने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें आठ मार्च को दोपहर एक बजे से परीक्षा प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे।