फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जलवायु अनुकूल खेती और वन आधारित आजीविका के गुर सीख रहे किसान

विज्ञापन
कपकोट के कर्मी गांव में प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण।
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के कर्मी में लोक चेतना मंच रानीखेत के तत्वावधान में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को बदलते मौसम के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 45 किसानों को जलवायु सहनशील कृषि, वन आधारित आजीविका और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े विशेषज्ञों डॉ. राजकुमार और डॉ. कमल पांडेय समेत कृषि एवं उद्यान विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, खेती में आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। कृषि आधारित आजीविका के नए अवसरों और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। किसानों को बताया कि बदलते मौसम के बीच खेती में नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है बल्कि किसानों की आजीविका को भी मजबूत बनाया जा सकता है। इस मौके पर सुंदर सिंह कर्म्याल, दया दानू, ममता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें