फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरखोला में मनाया कृषि प्रक्षेत्र दिवस

Fri, 29 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
हरखोला गांव में कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से हरखोला गांव में गेहूं की प्रजाति वी.एल. गेहूं- 907 पर प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने कृषकों को बताया कि वी.एल. गेहूं- 907 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान वीपीकेएएस, अल्मोड़ा द्वारा विकसित की गई है। यह प्रजाति पर्वतीय क्षेत्रों में समय से बुवाई, वर्षाश्रित एवं सिंचित खेती के लिए अनुकूल है।
इसकी बुआई अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से नवंबर के प्रथम पखवाडे़ तक की जाती है।  इसके पकने की अवधि 160 से 180 दिन है। सिंचित भूमि में 80 से 90 किलो प्रति नाली एवं असिंचित भूमि में 45 से 55 किलो प्रति नाली उपज मिलता है। इस वर्ष सूखे की स्थिति को देखते हुए उत्पादित गेहूं की बीज को आगामी वर्ष के लिए रखने की सलाह दी। गेहूं के भंडारण के दौरान लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषकों को आगामी खरीफ फसलों के बीजोपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम सहायक निधि सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण उद्यान विषय पर प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को शिमला मिर्च, बैगन एवं टमाटर के पौधे वितरित किए। वहां ग्राम हरखोला के प्रगतिशील काश्तकारों हरीश जोशी, भुवन जोशी, विशन दत्त, नवीन जोशी, पूरन जोशी, जानकी देवी, मोहनी देवी सहित 42 काश्तकार मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें