फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की सक्रियता से बचा कांडाधार लीसा डिपो

Fri, 29 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
लीसा डिपो के निकट आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिले के जंगलों में धधक रही आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार रात जंगल की आग कांडाधार स्थित लीसा डिपो के समीप पहुंच गई। आग की तेज लपटों को देखते हुए वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस कर्मी पानी से भरे वाहन लेकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों और वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात करीब 8.30 बजे असामाजिक तत्वों ने वृक्षमित्र किशन मलड़ा द्वारा मंडलसेरा में स्थापित उत्तराखंड शांतिवन में आग झोंक दी। इससे वहां करीब आठ सौ बेशकीमती पौधे जलकर भस्म हो गए हैं।

बृहस्पतिवार को कांडाधार के जंगल में आग लगी थी। आग फैलते फैलते लीसा डिपो के समीप पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और वन कर्मियों की सक्रियता से आग पर काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि आग बुझाने में जरा सी देर होती तो डिपो को भारी नुकसान हो जाता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम असामाजिक तत्वों ने उत्तराखंड शांतिवन में आग झोंक दी। इससे वन में रोपे चंदन, देवदार, पारिजात, देवदार, बांज, रुद्राक्ष, बेलपत्री, बुरांश समेत कई छायादार, फलदार और इमारती पौधे जल गए। आग बुझाने में आसपास के लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड के जवानों ने सहयोग दिया। उधर आग से हरसीला, अनर्सा, कुकरौली, कांडा समेत कई जंगलों में आग धधक रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें