फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से भराड़ी-सौंग मार्ग बंद

Tue, 09 May 2017 10:31 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
बारिश से आया मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बागेश्वर जिला मुख्यालय में तेज अंधड़ चला। जबकि कपकोट क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के दौरान मलबा आने से भराड़ी-सौंग मार्ग भानी नामक स्थान पर बंद हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। शाम को चार बजे बाद जिले के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कपकोट में बारिश के साथ ओले गिरे। लगभग एक घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। भराड़ी-सौंग मार्ग पर भानी नामक स्थान पर भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई। दर्जनों वाहन फंस गए। बाद में प्रशासन द्वारा जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया। मलबा हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

इस सड़क में लगभग दो घंटे तक यातायात ठप रहा। जिला मुख्यालय बागेश्वर सहित अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। लगातार हो रही बारिश से घाटी वाले क्षेत्रों का तापमान सामान्य बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें