फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से दो घंटे ठप रहा वाहनों का संचालन

Mon, 08 May 2017 10:51 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
मलबा आने से बंद मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की शाम बागेश्वर जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से बागेश्वर-कौसानी और बागेश्वर-कपकोट मार्गों में भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। जेसीबी द्वारा मलबा साफ करने के बाद यातायात बहाल हुआ। बारिश से कई नाले भी उफान पर आ गए।
विज्ञापन


शाम को बागेश्वर में मूसलाधार बारिश के दौरान द्यांगण के समीप एक बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा होने से बागेश्वर-कौसानी रूट में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। जबकि उधर बागेश्वर-कपकोट रोड में आरे के समीप पत्थर सड़क पर आ गए। इससे वाहनों का संचालन बाधित हो गया। बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी को मौके पर भेजा गया। जेसीबी से मलबा साफ करने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागेश्वर में देर शाम तक बारिश का क्रम जारी था। जिले भर में मूसलाधार बारिश होने के कारण कई नदी नाले उफान पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें