फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के भराड़ी में उत्तरायणी मेला शुरू

Sun, 14 Jan 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
भराड़ी में थिरकते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से यहां उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ पर विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक दलों ने शोभयात्रा निकली। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और विधायक बलवंत भौर्याल ने किया।

विज्ञापन


रविवार सुबह एंजल्स एकेडमी कपकोट, जीजीआइसी ऐठानी, विवेकानंद इंका, इंका असों, राइंका असों, सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी और होकरा के सांस्कृतिक दल केेदारेश्वर मैदान में जमा हुए। झांकी को नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी और मेलाधिकारी एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने हरी झंडी दिखाई। झांकी कपकोट बाजार होते हुए पुल बाजार और भराड़ी बाजार से होकर कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर बाराही मंदिर के प्रांगण पहुंची।

होकरा से आई महिलाओं के छोलिया नृत्य को लोगों को खूब सराहा। जीजीआइसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कलाकारों ने बेड़ू पाको बारो मासा...,शेरमा शेरमा...पथ के कष्ट उठा कर आए...समेत अनेक कार्यक्रम पेश कि किए।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि मेले मिलाप के प्रतीक होते हैं। इनका गौरव बढ़ाने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। वहीं विधायक भौर्याल ने कहा कि मेलों के आयोजन से भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध होता है। कार्यक्रम का संचालन दयाल ऐठानी ने किया।

वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, जिला मंत्री गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, जिपं सदस्य गोविंद दानू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सभासद गिरीश जोशी, मुन्ना कपकोटी, बबलू ऐठानी, गिरीश चंद्र मिश्र, ईओ कृपाली सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें