नगर में उत्तरायणी मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। एसडीएम और मेलाधिकारी नंदन सिंह नगन्याल के मार्गदर्शन में हुई बैठक में उत्तरायणी मेेले को भव्य बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि इस बार स्थानीय स्तर के लोक कलाकारों को मंच पर अधिक कार्यक्रम पेश करने का मौका दिया जाएगा, जबकि बाहर से आने वाली टीमों को एक-एक कार्यक्रम पेश करने का ही अवसर मिलेगा।
तहसील सभागार में हुई बैठक में नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि गत वर्ष के उत्तरायणी मेले का 1.30 लाख रुपए बचा है। इस बार के मेले की व्यवस्थाओं पर लगभग 5.49 लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान है। बैठक में मेले के दौरान 15 और 16 जनवरी को शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की गई। मेलार्थियों को विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए मेलास्थल भराड़ी में सरकारी महकमों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाए। पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
बाहर से आने वाले व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाए। एसडीएम ने नगर पंचायत की स्वच्छता पर अभी से ध्यान देेने के निर्देश दिए। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, तहसीलदार पीएस बिष्ट, बीडीओ बीसी पंत, थानाध्यक्ष एमएम जोशी, सभासद गिरीश जोशी, कमला ऐठानी, व्यापार मंडल कपकोट तारा कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, बबलू ऐठानी, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी, शिशु मंदिर जूहा भराड़ी के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, गोविंद कपकोटी, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री के प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, भूपेश गढ़िया और देवेंद्र दानू आदि मौजूद थे।