फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिंग्याबगड़-विनायक सड़क दो महीने से बंद, लोग परेशान

Fri, 02 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बिना अनुमति के  काट दी नाप भूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हरसिंग्याबगड़-विनायक सड़क दो महीने से बंद है। सड़क के न खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने डीएम को सड़क खोलने के लिए शीघ्र पीएमजीएसवाई को निर्देशित करने की मांग की है। उन्होंने सड़क के शीघ्र न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में एक दिन भी यातायात के लिए सड़क नहीं खुल सकी है। सड़क खोलने की कई बार मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि जुलाई, अगस्त में सड़क खोलने के नाम पर किसी को कोई भुगतान किया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

उन्होंने डीएम से सड़क खोलने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्यवाई की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी देने वालों में नौकोड़ी की ग्राम प्रधान मानवती देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य लोकपाल सिंह कोरंगा, युवक मंगल दल के अध्यक्ष नंदन सिंह, हरीश कोरंगा, प्रेमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें