फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
कपकोट सीएचसी में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि और अन्य लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में डॉक्टरों की भारी कमी समेत अन्य सुविधाओं का अभाव होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को सीएचसी कपकोट में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

हल्द्वानी से पहुंचे राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को सीएचसी कपकोट में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सीएचसी में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति करने, एक्सरे मशीन लगाने, ब्लड जांच की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को एम्स का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मोहन पाठक ने बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों की भारी कमी चल रही है। उन्होंने डॉक्टरों के पद जल्द भरने की मांग की। धरने में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सभासद तनुज तिरुआ, सभासद डुंगर सिंह, सभासद प्रवीन ऐठानी, हयात सिंह, मदन मोहन, गोविंद सिंह, कुलदीप वर्मा, नवीन जोशी, दर्वान कुमार, खीम सिंह कपकोटी, बलवंत सिंह कपकोटी, दीपक जोशी, लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, निशा कपकोटी, सरस्वती देवी, विमला देवी, गोविंदी देवी, खिला देवी, मनोज सिंह लूम्याल, दीपक सिंह ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, मोहन पाठक, आनंद प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें