बागेश्वर। नगर के जीतनगर में बच्चों को सायंकालीन शिविर में योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग और प्राणायाम करने की विधि बताई। सायंकालीन शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। संवाद
दो हजार से अधिक मेधावियों को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। कर्नाटक खोला रामलीला सभागार में मेधावी सम्मान समारोह में जिले के मेधावियों को सम्मानित किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न, मेडल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के लगभग सभी विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालन रश्मि कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. करन कर्नाटक, राजीव कर्नाटक, डाॅ. डीडी तिवारी, देवेेंद्र कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, दीपक पोखरिया, बद्री प्रसाद कर्नाटक आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो - 09 एएलएम 15 पी - कर्नाटक खोला में आयोजित सम्मान समरोह में मेधावी को सम्मानित करते पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक।