फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में 63, निजी स्कूलों में 28 फीसदी विद्यार्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
गरुड़ के जीआईसी वज्यूला में विद्यार्थियों को पढ़ाते डॉ. हरपाल सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार को सरकारी स्कूलों में 63, निजी स्कूलों में 28 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कोरोना संक्रमण के कारण कपकोट के हरसिला का राजकीय इंटर कॉलेज शनिवार को बंद रहा। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने गरुड़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सरकारी विद्यालयों में पंजीकृत 10वीं के 3090 विद्यार्थियों में से 2102, 12वीं में पंजीकृत 2859 विद्यार्थियों में से 1689 उपस्थित रहे। निजी विद्यालयों में पंजीकृत 10वीं के 1065 में से 368, 12वीं में पंजीकृत 869 में से 168 विद्यार्थी उपस्थित रहे। बताया है कि विभिन्न विद्यालयों में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होने के कारण विद्यालयों में उपस्थिति कम रही।
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने गरुड़ विकासखंड के जीआईसी वज्यूला समेत तमाम विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया। दवा बांटने के साथ ही कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषय पढ़ाए। उन्होंने विद्यार्थियों से संक्रमण से बचाव के लिए सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें