फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पूर्व सैनिकों ने उठाई कैंटीन भवन निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन की बैठक आयोजित की गई । बैठक में कैंटीन भवन निर्माण, शहीद स्मारक के पास अधूरे शौचालय कार्य और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। संगठन ने अपनी मांगों पर डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक निजी होटल में संगठन के अध्यक्ष भूपेश दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीएम ने जिले में कैंटीन भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटन की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। पूर्व सैनिकों ने तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक के बगल में पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे शौचालय का कार्य बंद होने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में जिला सैनिक परिषद के सदस्यों का चयन पारदर्शी तरीके से चुनाव, सेना कैंटीन और ईसीएचएस की व्यवस्थाओं का समय-समय पर जायजा लेने और कर्मचारियों की रोटेशन व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया।
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारियों के वेतन रोके जाने के आदेश पर भी चिंता जताई। संगठन ने डीएम से इस आदेश पर पुनर्विचार करने हेतु प्रार्थना पत्र देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का संचालन सचिव रमेश भंडारी ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दरवान सिंह हरड़िया, हरीश मेहरा, किशन ठठोला, रमेश चंद्र, कुंदन नगरकोटी, गोपाल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



.....फोटो 12 बीजीएस 16 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें