फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का नहीं हुआ विकास तो करेंगे चुनाव बहिष्कार 

Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
एक्स एमएलए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा की ग्राम पंचायत बैड़ा मझेड़ा गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कहा कांग्रेसराज में विकास का पहिया जाम रहा। बेरोजगार रोजी-रोटी के लिए भटकते रहे। सरकार विकास की कोरी घोषणाओं में व्यस्त रही। ग्रामीणों से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने में भाजपा का पूरा साथ देने की अपील की। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शेखर जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक गढ़िया ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री किसान फसल योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाने को कहा।

ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण करने, जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने, सरयू से करीमपुर बैड़ा तक पंपिंग योजना का निर्माण करने, एएनएम सेंटर की मंजूरी देने, पशु अस्पताल खोलने, मोबाइल फोन टावर, एलोपैथिक अस्पताल की स्थापना करने, बैंक की सुविधा देने, पीएमजीएसवाई की सड़क में कटी नाप भूमि का मुआवजा देने की मांग लंबित है।
विज्ञापन


इस दौरान वहां नवीन कांडपाल, महेश कर्नाटक, गोकुलानंद जोशी, मुरूलीधर जोशी, हरीश कर्नाटक, मोहन सिंह, खीम सिंह, मनोज भट्ट, शंकर दत्त, प्रेमा भट्ट, ममता, निशा, भाष्कर भट्ट और हरीश पंत आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें