फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने निराश्रित बुजुर्ग की चिता को मुखाग्नि देकर निभाया मानवता का फर्ज

विज्ञापन
बागेश्वर श्मशान घाट में निराश्रित वृद्धा की चिता को मुखाग्नि देते पूर्व विधायक फर्स्वाण। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के वृद्धाश्रम में पिछले 10 साल से रह रहीं निराश्रित वृद्धा कुंती देवी का बुधवार रात निधन हो गया। वृद्धा के परिवार में कोई सदस्य नहीं होने पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने वृद्धा की चिता को मुखाग्नि देकर मानवता का फर्ज निभाया।
विज्ञापन

करीब 60-62 वर्षीय कुंती देवी अल्मोड़ा जिले की रहने वाली बताई जा रही थीं। वह कुछ समय से बीमार थीं। समाज कल्याण विभाग के कर्मियों से वृद्धा की मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक फर्स्वाण बृहस्पतिवार सुबह बागेश्वर पहुंच गए। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। बागेश्वर के सरयू श्मशान घाट में वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें