फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दिन रात एक करने के बाद भी नहीं चल रहा है तेंदुए का पता

Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर /कांडा। माणा कभड़ा गांव में तीन अप्रैल को शौच के लिए मां के साथ बाहर आए चार वर्षीय मासूम को तेंदुए उठाकर ले जाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पकड़ पाई है। वन विभाग की टीम दिन रात पूरे क्षेत्र में गश्त कर रही है बावजूद इसके अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

वन कर्मियों के साथ नैनीताल जिले से ट्रैंकुलाइज करने आई टीम भी माणा कभड़ा और उससे लगे गांवों में गश्त कर रही है। उन्होंने तेंदुए के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। रेंजर प्रदीप कांडपाल का कहना है कि नियमित पिंजरों को अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा मचान से रात भर नजर रखी जा रही है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें