फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घर-घर जाकर ग्रामीणों का नापा बीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र कमेड़ी देवी के स्वास्थ्य कर्मियों ने विजयपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार की महत्ता बताई। सीएचओ कोमल ने विजयपुर के ग्रामीणों की बीपी, शुगर की जांच की। उच्च रक्तचाप के मरीजों को कम नमक और कम तेल वाला भोजन करने, नियमित व्यायाम करने, तनाव से दूर रहने को कहा। मधुमेह के मरीजों को मीठा और कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन कम करने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और चिकित्सक के सुझाव पर ही दवाइयां खाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान देने को कहा और बीमारियाें का समय पर पता लगाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें